आनंद रूपी राम मिल जाए तो हमेशा उत्सव ही रहेगा :देवी राधा किशोरी…

धनबाद(DHANBAD)निरसा।चिरकुंडा ब्रह्मस्थान जुनकुंदर स्थित मंगल मूर्ति धाम में सात दिवसीय श्रीराम कथा में पांचवे दिन हरिद्वार से आई कथा प्रवक्ता देवी राधा किशोरी  ने कहा कि राम थे, राम हैं और राम रहेंगे । आनंद रूपी राम मिल जाए तो हमेशा उत्सव ही रहेगा । राम के दर्शन के बाद भी लोग इधर उधर भागे वे सच्चे भक्त नहीं हो सकते ।

जिनका नाम लेने से जीवन में सुख भर जाए वे सिर्फ राम ही हैं । संसार दुखालय है । सबकुछ होने के बाद भी लोग आज सुखी नहीं है । कोई तन से दुखी है तो कोई मन से दुखी है तो कोई धन की कमी से दुखी है । किसी न किसी चीज की कमी रह जाती है । यहां तक कि इंद्र भी सुखी नहीं हैं । जिस दिन राम के बन जाओगे उस वक्त ही जीवन आनन्दमय बन जायेगा । प्रभु राम के द्वार पर ही बेसहारा को सहारा मिलता है ।

जो राम का विरोध करते थे वे भी आज राम का नाम लेने के लिए बाध्य हो रहे हैं कथा श्रवण में मुख्य जजमान के तौर पर अमन सिंह अंजू सिंह, अजय सिंह,रीता सिंह,मनोज सिंह,प्रतिमा सिंह उपस्थित रही बतौर मुख्यअतिथि कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ०अजय पोद्दार सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त कथा को श्रवण किए।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….