धनबाद(DHANBAD) धनबाद –बलियापुर प्रखंड से करीब आठ नौ किलोमीटर अंदर शिवपुर गांव है । जो बहुत ही सुदूर गांव कहा जाता हैं । वहां पर समाजसेवी किरण सिन्हा और हरिओम सेवा संस्था के सहयोग से किरण सिन्हा जी ने करीब डेढ़ सौ महिला, पुरुष और बच्चों के बीच तरह-तरह के कपड़ा जैसे गरम कंबल, सॉल,स्वेटर ,पजामा साड़ी ,खोल ,चद्दर , ट्रैकसूट, जैकेट ये सब जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया ।
किरण सिन्हा जी का कहना है कि मैं अपने क्षमता अनुसार कोशिश करती हूं कि जो बहुत ज्यादा जरूरतमंद है उसी को मैं अपनी तरफ से क्षमता अनुसार देने का प्रयास करती हूं। उन्होंने कहा कि हरिओम सेवा संस्था के मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता जी से कुछ दिन पहले इसके बारे में बात रखी थी कि मैं कुछ करना चाहती हूं ।उन्होंने बहुत ही सही तरीका से जो जायज लोग हैं वैसा गांव खोज कर उनके बीच वितरण करवाया ।मन को बहुत ही संतुष्टि मिला ।
साथ ही उन्होने कहा कि शीतल दत्ता द्वारा जानकारी मिली थी कि पहाड़पुर मोड़ के समीप एक रास्ता है जो खेलाय चंडी होते हुए केंदुवाटांड जाती है वही पर एक दुखी महिला कनकनाती ठंड में सोई रहती थीं उनको भी जाते वक्त गर्म कपड़ा दिया गया और आशीर्वाद लिया । वही संस्था के अध्यक्ष डॉ स्वरूप चौधरी का कहना कि हरि ओम सेवा संस्था और हम लोग का प्रयास रहता है कि जो जायज है जरूरतमंद हैं उन लोगों को मदद करें बस यही प्रयास रहता है।
इस नेक कार्य के सहयोग के लिए समाजसेवी सोनी कुमारी जो कि हमेशा अच्छे कामों के लिए तत्पर रहती है मासस के वरिष्ठ महीला नेत्री सीमा देवी , वरिष्ठ साथी कृष्णा दा , देवाशीष पांडे , अमोद बाउरी, रजत महतो, काशीनाथ मंडल, बबलू बाऊरी,माधव बावरी,कमल बावरी,किशन बावडरी,विश्वजीत चटर्जी,उत्तम गोप, प्रकाश बावरी, विशाल बावरी ,विनोद मिश्रा एवम अन्य साथियों के द्वारा सक्रिय रूप से सहयोग किया गया
और इस नेक कार्य को सफल करने के लिए सहराना करते हुए हरि ओम सेवा के संस्थापक प्रभास पाल, विनोद सिंह, प्रियांशु पाल, राणा प्रताप सिंह,सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, सचिव हारु बाउरी, संकर दास,अमित बनर्जी, दिलीप चौहान,अमित सुंडा अभय दीक्षित,आदिओ ने सरहना करते हुए कहा की ऐसे काम समाज को बेहतर बनाता है हम सब हमेशा साथ है और हर संभव मदद के लिए तैयार है और इस तरह का कार्य हम लोग के द्वारा आगे भी जारी रहेगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…

Leave a Reply