ईडी के समन/नोटिस की जानकारी कैसे निकल कर आती है बाहर : सुप्रियो

रांची(RANCHI): ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जारी समन पर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 चुनावी वर्ष है। तीन से छः महीना राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान उनके द्वारा किये गये कामों का प्रचार-प्रसार किया जाता है।

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया मई तक पूरी कर लेनी है, लेकिन इससे ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पूरी तरह से दर्शाता है कि पहले धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर और ईडी की कार्रवाई के नाम पर डराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी ईडी की कार्रवाई चलती रही, जिसका फायदा बीजेपी को मिला। ऐसा ही अब झारखंड में किया जा रहा है। हम लड़नेवाले लोग हैं और लड़ते रहेंगे।

ईडी के समन/नोटिस की जानकारी बाहर कैसे निकल कर सामने आती है, जबकि यह जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं डाली जाती है। इससे यही जाहिर होता है कि राज्य सरकार को परेशान करने के लिए यह सब किया जा रहा है। राज्य की जनता के बीच ईडी की इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है।

ईडी सिर्फ भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। 14 जनवरी को ईडी ने समन जारी किया जबकि इस दिन सीएम कितना व्यस्त होते हैं। उसके बाद भी समन जारी किया गया।

ईडी जानकारी दे कि अभी तक कि कार्रवाई किसके पास से क्या बरामद हुआ है। ईडी के साथ हमें राजनीतिक लड़ाई लड़ने को मजबूर किया जा रहा है। ईडी के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहीं लोगों का आक्रोश बाहर न निकल कर आ जाये।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *