फेसबुक पर यारी का भयानक अंजाम…

UP उस रात फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट पर क्लीक करते ही हौले-हौले दोनों में प्यार हो गया। प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि रेखा घर छोड़ निकल गई। चंद रोज बाद ही प्रेमिका से पत्नी बनी रेखा को अपने घर के पीछे आकाश ने जला दिया।

रेखा के घरवालों का इल्जाम है कि रेखा की हत्या कर उसे जला दिया गया, ताकि कोई सबूत नहीं रहे। इस इल्जाम पर पुलिस ने पति आकाश को अपनी कस्टडी में ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी रेखा फेसबुक पर देर रात तक लगल रहती थी। बीते 29 दिसम्बर की रात उसकी पत्नी रेखा किसी से फोन पर करीब आधे घंटे तक बातें करती रही। शक होने पर उसे डांट दिया। इसके बाद वह खुद सोने चला गया।

भोर में 4 बजे आंखें खुली तो उसने देखा रेखा फांसी के फंदे पर लटकी है। वह बहुत घबरा गया। इस बारे में तुरंत घरवाले और कुछ पड़ोसियों को बताया। कुछ लोगों ने उसे सलाह दी कि डेड बॉडी को जलाकर सबूत नष्ट कर दो, इससे केस कमजोर हो जायेगा और तुम बच जाओगे। इसके बाद रेखा की लाश को घर के पीछे ले जाकर उसे जला दिया। इतना खतरनाक अंजाम फेसबुकिया प्यार का होगा, किसी ने सोचा तक नहीं था। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव से सामने आई है।

दिल्ली के केशवपूरण कॉलोनी में रहनेवाली रेखा की मां मुन्नी देवी के बयान पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पकड़े गये पति आकाश के बयान को भी पुलिस ने नोट कर लिया है। खबर है कि रेखा और आकाश ने बीते साल 14 दिसम्बर को शादी की थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *