
धनबाद (DHANBAD)हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. अतुल वर्मा रविवार को चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे।इस दौरान धनबाद के मशहूर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रणय पूर्वे और प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार अभय कुमार भी मौजूद रहे। जहां हिमाचल डीजीपी ने मंदिर की भव्यता की प्रशंसा की ,वही सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि महज 04 वर्षो में ही इस मंदिर की ख्याति दूर दूर तक फैल गई है.. इन दिनों देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था बताती है कि चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर सिर्फ धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक धरोहर बन चुका है..

आपको बता दे कि सांसद ढुल्लू महतो ने वर्ष 2019 में इस विशाल मंदिर का निर्माण कराया था…10 फरवरी 2020 को धूम धाम से मंदिर का उद्घाटन हुआ था..इस आकर्षक मंदिर की वजह से बाघमारा के तत्कालीन विधायक रहते ढुल्लू महतो ने अपने गांव का नाम चिटाही से चिटाहीधाम कर दिया…आज राम – जानकी और पवन सुत हनुमान जी के अलावा भगवान भोलेनाथ समेत कई देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित है..दूधिया सफेद पत्थर व टाइल्स और दक्षिण शैली में बनी इस विशाल मंदिर को देखने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है..अब ये स्थान धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गया है…वर्ष 2022 में सांसद ढुल्लू महतो ने बाघमारा के तत्कालीन विधायक रहते इस मंदिर को राजकीय धर्मिक पर्यटन स्थल का मान्यता देने की मांग विधानसभा के बजट सत्र में की थी…हालांकि राज्य सरकार ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply