
रांची :(RANCHI )झारखंड के दागी सांसदों और विधायकों पर चल रहे मुकदमों का स्टेटस मांगा गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने CBI से 16 अप्रैल तक जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने CBI से पूछा है कि झारखंड के सांसदों और विधायकों पर कितने मुकदमें दर्ज हैं? किन-किन मुकदमों की सुनवाई पूरी हो चुकी है? किन-किन मुकदमों की सुनवाई पूरी की जानी है, वहीं, कितने मुकदमों में गवाही हो चुकी है? कितने मामलों में गवाही पूरी नहीं हो पाई? हाई कोर्ट ने यह भी पूछा है कि मुकदमें अगर पेंडिंग हैं तो उसकी क्या वजह है? इन सभी बिंदुओं पर CBI को बिंदुवार रिपोर्ट देनी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया था। इसी आधार पर झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका के जरिए सुनवाई शुरु की थी।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply