झारखंड में फिर से सत्ता की बागडोर हेमंत के पास. राज्य के 13वें CM के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरूवार को शपथ ली. गवर्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई..

रांची(RANCHI)आखिरकार 153 दिनों के चंपई सोरेन की मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फिर इस कुर्सी पर हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए गए है…वैसे ये शपथ ग्रहण 07जुलाई को होना था…लेकिन तेजी से बदलते घटना क्रम में आज गुरुवार को ही गवर्नर सीपी राधा कृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई…हालांकि मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है…बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर जब जेल भेजा था तब चंपई सोरेन ने सत्ता संभाली थी…हालांकि जेल से आने के बाद महागंठबंधन ने पुनः हेमंत को अपना नेता चुना था और बुधवार को चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था…उसके बाद हेमंत की सत्ता में वापसी हुई है,.वही जेएमएम कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने ही खूब जश्न मनाया और आतिशबाजी की..

शपथग्रहण से पहले संदेश…
शपथग्रहण से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि पांच महीनों तक मुझे अलग-अलग तरीकों से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया । हमने भी कानून लड़ाई का रास्ता अख्तियार किया । अंतोगत्वा न्याय ने मुझे पाक साफ करार देते हुए बरी किया । आज पुन मैं आपके सामने हूं। 2019 में आपने मुझे मौका दिया था लेकिन हमारे षडयंत्रकारियों को यह पचा नहीं कि आदिवासी नौजवान कैसे इतने उंचे पदों पर जा सकता हैं। 31 जनवरी को झूठे केस बना कर मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए मजबूर कर दिया । भगवान के अंधेर नहीं होती है । लोकसभा चुनाव में आपने जिस झारखंड एकता का परिचय दिया है उसका ऋणी रहूंगा । हम झारखंड के गरीब आदिवासी, दलितों की आवाज है । आपने मुझे सेवा का मौका दिया । आपके दरवाजे तक पहुंचने का प्रयास किया । लेकिन ये लोग हमारे कदमों को रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया । कुछ समय के लिए रोकने में कामयाब हो पाए । मैं फिर से आ रहा हूं । मैं हर वर्ग के लिए काम करूंगा

इस्तीफा लिए जाने से नाखुश हैं Champai Soren! चर्चा के बीच हो गए थे भावुक, हेमंत ने मनाया
इस शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत परिवार और गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। खबर है कि आलमगीर आलम के मंत्री पद से खाली हुए सीट पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है वही पूर्व सीएम चंपई सोरेन को जेएमएम में कोई बड़ा पद मिल सकता है…राज्य समन्यव समिति के प्रमुख या फिर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते है..पार्टी जल्द ही उनके त्याग और समर्पण का इनाम देगी..पार्टी उनके सम्मान में कोई कमी नहीं करेगी…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…