झरिया(JHARIYA)। बेटी की शादी में मदद करना या विवाह को संपन्न कराना किसी यज्ञ से कम नहीं है, बताते चलें कि आमटाल पंचायत के एक गरीब बेटी जिसका माता और पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। उसकी शादी में उसके बड़े भाई कार्तिक बाउरी और भाभी का बहुत बड़ा योगदान है,
जिन्होंने अपनी बहन की शादी में आड़े आ रही समस्या को लेकर हरि ओम सेवा संस्था के संस्थापक विनोद सिंह एवं संस्था के मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराया। तत्पश्चात संस्था के श्री सिंह व दत्ता द्वारा अपने क्षमता अनुसार सुखा राशन और सहयोग राशि देकर उनके इस जीवन के एक अनमोल समय पर मदद कर आशीर्वाद लिया l
शीतल दत्ता का कहना है कि जहां पर भी जब-जब जो भी जरूरतमंद लोगों के मदद की बात आती है, उनके मदद के लिए समाजसेवी विनोद सिंह के द्वारा हमेशा अपने क्षमता के अनुसार मदद करने का प्रयास किया जाता है, वह कभी भी कोई भी क्षेत्र, जाति या धर्म नहीं देखते हैं वह सिर्फ असहाय लाचार या जरूरतमंद लोगों के बारे में सोचते हैं और मदद करते हैं।
उन्होंने जैसे ही इस बेटी के शादी के बारे में सुना वह तुरंत मदद के लिए आगे आए और अन्य सदस्यों को भी मदद करने के लिए अनुरोध किए l उन्होंने कहा कि बेटी की शादी में मदद करना या विवाह को संपन्न कराना,यज्ञ कराने के बराबर है।
मौके पर संस्थापक सदस्य सदस्य प्रेमांशु पाल, सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, प्रभास पाल, राणा प्रताप सिंह, अध्यक्ष डॉ स्वरूप चौधरी सचिव हारु बाउरी ,सक्रिय सदस्य शंकर दास , बबलू बावरी,दिलीप चौहान गोविन्द बाउरी, विजय दत्ता, संजय राऊत ,आमोद बाउरी, रंजीत महतो,अनिल महतो, अभय दीक्षित, अमित बनर्जी ,अमित सुंडा, रणजीत चौहान आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी के साथ अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply