हरेन्द्र सिंह ने अपने प्रयास “स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज” के तहत धनबाद प्रखण्ड के सामसिखरा पंचायत में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया…


धनबाद (DHANBAD)
धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने अपने प्रयास “स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज” के तहत धनबाद प्रखण्ड के मुनिडीह अंतर्गत सामसिखरा पंचायत भवन में मुखिया श्री चक्रधर महतो के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें केंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके प्रारंभिक स्तर के निदान को प्रतित्साहित करना था।


इस एक दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया और अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म भरवा कर अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराया जिसमें रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य एवं कैंसर जैसी जांच सेवाएँ शामिल थी। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को उचित सलाह दिया और उनके स्वास्थ्य से संबंधित सवालों का जवाब दिया एवं मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया।


इस अवसर पर हरेन्द्र सिंह ने सामसिखरा पंचायत के मुखिया चक्रधर महतो को धन्यवाद देते हुए कहा, “स्वस्थ शरीर से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंच सकें, खासकर वे लोग जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें अक्सर चिकित्सा सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है।”
मिखिया चक्रधर महतो, उनके सहयोगी एवं शिविर में भाग लेने वाले लोगों ने हरेन्द्र सिंह के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।


हरेन्द्र सिंह ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया है ताकि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..