सिन्दरी वाशियो के लिए बड़ी खुशखबरी जो कोई मोर्चा नही कर पाया वो लक्की सिंह ने कर दिखाए…

धनबाद(DHANBAD) एफसीआईएल के नई आवास नीति व एफसीआईएल विस्थापित लोगो के लिए भाजपा नेता लक्की सिंह ने दिल्ली में भारत सरकार के खाद्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलकर चर्चा किए व ज्ञापन शौपा।
लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी वाशियो के परिस्थितियों अगत करते हुए

कहा कि सिंदरी में फर्टिलाइजर बंद होने के बाद भी एस एस कर्मियों को मात्र 1100 रुपए पेंशन मिलते हैं वह इतनी बड़ी रकम आवास के लिए कहां से लाएंगे इसके साथ हीं माननीय मंत्री जी के द्वरा गहन चिंतन किए और बोले कि पुराने नियम के तहत एक नियमावली जल्द बनाई जाएगी जिसमें किसी भी वर्ग के लोगो को परेशान होने की जरूरत नही है वो जल्द ही नई नियम के तहत लीज दिया जाएगा ।

एफसीआईएल के विस्थापित लोगों को अब तक विस्थापित का दर्जा नहीं मिला है जिसके कारण विस्थापित लोगों को सरकार की कोई योजनाओं में लाभ नहीं मिलता है ।जिस से कोई युवाओं को रोजगार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें विस्थापित का दर्जा दे कर उन्हें लिखित रूप से कागजात बनाई जाए । इसके साथ ही शहरपुरा बाजार के दुकानदारों के लिए मन्त्री जी ने कहा कि सिन्दरी के किसी भी दुकानदार को हटाया नही जाएगा जो जहाँ है वही व्यवस्थित ढंग से उनको बसाया जाएगा ।

इसके साथ ही सिन्दरी में वर्षो से रह रहे लोगो को यह चिन्ता सता रहा है कि हमलोग को छत बिहीन कर दिया जाएगा वही मन्त्री ने इस पर यहाँ के झुगी झोपड़ी में रहने वाले लोगो को कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नही है किसी असहाय का छत बिहीन नही होंगे सबको रहने का अधिकार है सबको एक विधिवत तरीका से बसाया जाएगा किसी भी लोगो को चिंता करने की आवश्यकता नही है ।

माननीय मंत्री मानसून मांडवी ने सभी बिंदुओं पर गहन चिंतन करते हुए कहा की सिंदरी के इस्थिति परिस्तिथि से अगत नही था । अब व स्थिति से अवगत हुए और पुनः एफसीआई के नए आवास नीति को वी एस एस कर्मियों के तर्ज पर आवास लीज देने की बात कहा जिसके लिए जल्द एफसीआईएल के द्वरा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा ,भाजपा नेता लक्की सिंह के अनुरोध पर मैं 28 फरवरी को सिंदरी आ रहा हूं और मिलकर सारे स्थिति परिस्थितियों से अवगत हो जाऊंगा ।रोजगार की दिशा में भी पहल की जाएगी ।
भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी वाशियो को अब 21 वर्षो का किराया भाड़ा देने की आवश्कता नही है।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट…