मारवाड़ी महिला समिति भवन चिरकुंडा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट संग्रह करने का लक्ष्य।

धनबाद(DHANBAD) निरसा।चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई स्थित मारवाड़ी महिला समिति भवन मे रविवार की सुबह महा रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भर्ष्टाचार निवारण, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं समर्पण एक नेक पहल के तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत होते ही दर्जनों की संख्या में उपस्थित लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आज यहां महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कहा कि चूंकि गर्मी में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हैं,

जिसके कारण बहुत से इमरजेंसी मरीज जैसे थेलेसिमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, डिलीवरी पेशेंट, एक्सिडेंट मरीज आदि को समय पर रक्त उपल्ब्ध नही हो पा रहा है। इसी कमी को थोडा पूर्ति करने के उद्देश्य से हमलोगों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जीवन बचाने के इस मुहिम में आम जनों एवं सहपाठियों से रक्तदान करने की अपील की। कहा कि आज शिविर के माध्यम से 100 यूनिट संग्रह करने का जो लक्ष्य है। उसे पूरा कर लिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…