अबूआ आवास को लेकर आमटाल पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन…

बलियापुर(Baliapur) बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत सचिवालय में मुखिया संजय गोराई के नेतृत्व में अबूआ आवास को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आमटाल पंचायत के सभी ग्रामीण उपस्थित हुए। वहीं आमटाल मुखिया संजय गोराई ने बताया कि ग्राम सभा में 2024, 2025 में जिन लोगों का लिस्ट में नाम है उनकों चयन किया जाएगा।

उन्होने कहा कि नाम लिस्ट लगभग तैयार किया गया है ग्रामीणों के सामने घोषणा किया जाएगा। इस बर्ष सैकेंड लोट है जिसमें 22 अबूआ आवास आमटाल पंचायत में दिया जा रहा है।जिसमें चार कोटी में बांटा गया है। एस सी में 5 है, एस टी में 1 है, ओबीसी में 12 है और जनरल में 5 है। जिसमें योग लाभुकों को ये अबूआ आवास दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट