रांची(RANCHI) गैंगस्टर अमन साहू के तीन गुर्गे विकास कुमार, गुलशन कुमार एवं माहताब आलम ने ATS के पास कई राज उगल दिये हैं। इनके पास से दो उम्दा किस्म के पिस्टल, 21 जिंदा गोलियां, 1 बाइक और दो मोबाइल फोन मिले।
इन तीनों को ATS ने रामगढ़ के पतरातू इलाके से धरा। इन तीनों की निशानदेही पर रांची के ओरमांझी में हुई फायरिंग में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया गया। यहां गैंग के राजा अंसारी एवं मनिन्दर कुमार के द्वारा फायरिंग की गई थी। यह फायरिंग रंगदारी वसूलने के मकसद से की गई थी। गोली चलाने वाले राजा और मनिन्दर को भी ATS ने अरेस्ट कर लिया है।
NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट…

Leave a Reply