निरसा(NIRSA)निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार सात सितंबर की सुबह से धूमधाम के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया गया। मैथन स्थित चार नंबर में अपना सिल्वर जुबली साल मना रहे एकता क्लब के सदस्यों ने इस बार भव्य पंडाल एवं प्रतिमा स्थापित कर पूजा याचना किया। एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने फीता काटकर पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन व पूजा कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। वही मैथन रोड़ बिजली आफिस के समीप शांति क्लब द्वारा भव्य पूजा पंडाल बना गणेश पूजा किया गया। कमिटी के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की यह पूजा विगत 34 सालों से होता आ रहा है। शाम 7 बजे से जागरण का आयोजन किया गया है। मौके पर मंतोष कुमार, रवि साव, सौरभ कुमार, राजू जायसवाल, पिंटू साव, बिट्टू कुमार, अरुण दास, सजल कुमार, राजा कुमार आदि थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष साव की रिपोर्ट
Leave a Reply