फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली..

फेसबुक पर एक अजनबी से दोस्ती तबाही और बर्बादी की वजह बन गई। दो बेटियों की मां का इरादा दोस्ती का था, पर उसे मुर्शेद अंसारी से मोहब्बत हो गई। प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा कि प्रेमी के बुलावे पर महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर गोड्डा से मुंबई पहुंच गई।

महिला और उसकी बेटियों को खुशहाल जिंदगानी देने का सपना दिखा उसे मुंबई आने क्या न्योता दिया। मां-बेटियों का टिकट तक कटवा दिया। महिला अपनी 15 और 13 साल की बेटियों को लेकर मुंबई पहुंच गई।

जालिम मुर्शेद अंसारी की फितरत से अनजान महिला अपनी बेटियों को लेकर उसके पनाह में चली गई। मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा गया। इल्जाम है कि हर रोज मां-बेटियों का वह बारी-बारी से यौन शोषण करता रहा। मां ग्लानी में मरते जा रही थी। वहीं, दोनों नाबालिग बेटियों की हालत खराब होते चली गई। तन-मन दोनों खराब रहने लगा। वहां से अपने घरवाले को बताया, कुछ ने कोसा तो कुछ ने तरस दिखा रास्ता दिखाया। एक रोज मौका पाकर महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर वहां से भाग निकली।

गोड्डा अपने घर आने के बाद महिला ने गुनाहगार मुर्शेद अंसारी को सबक सिखाने को ठान लिया। वह कोर्ट और थाने की शरण में गई। बीते साल गोड्डा के ललमटिया थाने में मुर्शेद अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मां-बेटियों की आबरू लूट लेने वाले मुर्शेद को खोजना शुरू किया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मुर्शेद अंसारी ललमटिया के सिदो कान्हू चौक के पास आया हुआ है। इस सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती के चलते एक हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया।

News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *