झरिया(JHARIYA): आदर्श क्लब कुइयां में रविवार को आइओसीएल के द्वारा निशुल्क नेत्र जहां शिविर का आयोजन किया गया। जहां 166 लोगों के आंख की जांच की गई। जांच शिविर में कुइयां कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप का योगदान सराहनीय रहा।
शिविर में लोगों का जांच कर मुफ्त में दवा दी गई, डॉक्टर तपस बेराने बताया कि कोयलांचल में आंख की बीमारी से ग्रस्त लोग अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, क्योंकि यहां पर प्रदूषण काफी है, जिससे कम उम्र के लोगों के साथ साथ बच्चों में भी आंख के बीमारी देखने को मिल रही है।
लोगों को डस्ट से बचने की सलाह दी गई साथ ही आखों को हमेशा धोते रहे उसके ऊपर चश्मा लगाए।
मौके पर चंद्रशेखर किसको, मधु कुमारी, रिंकू देवी, उर्मिला कुमारी, सोमनाथ पाल, तापस दास, रोबिन, राकी माझी, जोबा देवी, शांति देवी, कविता देवी आदि लोग थे। मोतियाबिंद के पांच मरीज मिले हैं, जिनको आधार कार्ड लेकर हॉस्पिटल आने की सलाह दी गई है, चिकित्सक उसका डेट देंगे और डेट पर निशुल्क ऑपरेशन सभी लोगों का किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply