कोलकाता : कोलकाता के न्यू टाउन इलाक़े में आज हुई भीषण आगज़नी में चार घर जलकर ख़ाक हो गए। बताया जाता है कि पहले एक घर में आग लगी, फिर उस घर का सिलेंडर फट गया और आग कई घरों में फैल गई.
बाद में घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। स्थानीय लोगों ने पास के जलाशय से पानी लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही डेल्हते चार घर आग की चपेट में आ गए। बाद में मौक़े पर पहुँचे दमकल विभाग अधिकारियो ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया। आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है, न्यू टाउन थाने की पुलिस जांच कर रही है.
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply