BCCLब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत न्यू मधुबन कोल वाशरी प्लांट का पूर्व सुरक्षा प्रहरियों अनिचित कालीन चक्का जाम किया..


बाघमारा(BAGHMARA)बाघमारा बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत न्यू मधुबन कोल वाशरी प्लांट का पूर्व सुरक्षा प्रहरियों अनिचित कालीन चक्का जाम किया। पूर्व सुरक्षा प्रहरी यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट में चक्का जाम आंदोलन कर रहे है।

बताते चलें कि न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट का निमार्ण करने वाली कंपनी एच ई सी ने इन सुरक्षा प्रहरियों को बन रही प्लांट के सुरक्षा के कार्य देखने के लिए बहाल की थी।फिलवक्त न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट को संचालित चेन्नई राधा आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही है और सुरक्षा का काम सी आई एस एफ कर रही हैं। चक्का जाम के दौरान पूर्व सुरक्षा प्रहरियों ने जमकर न्यू वाशरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया।

एटक के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन महतो ने कहा कि न्यू वाशरी के निर्माण काल से पूर्व कर्मी न्यू वाशरी में कार्य करते थे। न्यू वाशरी व आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा अचानक मार्च से कर्मियों को बैठा देना उचित नहीं है। प्रबंधन को हर हाल में पूर्व कर्मियों को रोजगार देना होगा। अन्यथा न्यू वाशरी का कार्य ठप रहेगा। मौके पर गोपाल सिंह, जीतन भुइयां प्रकाश चौहान, टिंकू लाल जोगी चौहान, बलराम चौबे, बबलू रवानी, शंकर मंडल, गोविंद राय, विक्रम यादव, हेमंत रवानी, दीपक चौहान, किशोरी नोनिया, मोती लाल दास, रामचंद्र चौहान ,गंगा शर्मा समेत एटक यूनियन कार्यकर्ता और न्यू वाशरी के दर्जनों पूर्व कर्मी मौजूद थे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..