झरिया: झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात बनियाहीर 4 नंबर में एक बार फिर गोफ बन गई। गोफ करीब दो फीट लंबा व एक फीट चौड़ा बना है। गोफ से कुछ देर तक गैस रिसाव होने के बाद गैस निकलना बंद हो गया। वहीं के गोफ के समीप ही सड़क में 10 फीट दरार पड़ कर जमीन धंस गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने ब्रैकेटिंग कर दिया। मुख्य मार्ग पर लगातार गोफ की घटना से लोगों में भय का माहौल है। बीसीसीएल अधिकारी को सूचना मिलते ही मंगलवार को प्रबंधन जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर भराई करना चाहा लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया।
मौके पर पहुंच पूर्व विधायक के प्रीतिनिध अखिलेश सिंह ने सेफ्टी मैनेजर रत्नेश राय से बात की। अखिलेश सिंह ने कहा कि मिट्टी भराई से गैस रिसाव फिलहाल तो बंद हो जाएगा गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होगा। फिर कहीं और गैस रिसाव शुरू हो जाएगा। बीसीसीएल सिर्फ खानापूर्ति करने में लगी है। फुलारीबाग में बाप बेटा जमींदोज हो गया था। बीसीसीएल फिर चाह रही है इस तरह की एक ओर बड़ी घटना हो। प्रबंधन बोर हॉल कर नाईट्रोजन फोगिंग कर भराई किया होता तो आज गैस रिवास ओर दरार नही होता। मिट्टी डालने से खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। सड़क पर दरारें पड़ रही है। प्रबंधन बोर हॉल कर नाईट्रोजन फोगिंग कर भराई करेगा तब ही सड़क सुरक्षित होगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply