पाकुड़ :आजसू पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व विधायक अकिल अख्तर को आजसू केंद्रीय समिति द्वारा पुनः पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया..

पाकुड़(PAKUD): आजसू जिला, प्रखंड एवं पंचायत कमेटी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुनः ज़िम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का आभार जताया और कहा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप इस बेहतरीन निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व का अभिनंदन किया।

मौलाना अकिल अख्तर, पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष, आजसू

आगमी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में रणनीति बनाई जा रही है ताकि मजबूती से 2024 में आजसू की लोकसभा और विधानसभा चुनावो में जोड़दार उपस्थिति दर्ज किया जाएगा ।

सूबे की कांग्रेस झामुमो सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है । पाकुड़ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी लगभग 50 वर्षी से राज्य कर रही है आजतक बुनियादी सुविधाएं से बांचित रखा है शिक्षा स्वास्थ सड़क तक लोगो को नही दे पाई एक भी रोजगार की दिशा में कोई फैक्ट्री तक लगा नही पाया स्थानीय लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहा है ।

मेरे 5 वर्षो के कार्यकाल में सड़कों को जाल बिछाने का कार्य किया था अस्पताल को दुरस्त और बिजली व्यवस्था को ठीक करने का काम किया था आज लोगो ठगा महसूस कर रहा है ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..