श्री चटर्जी को सहिया साथी ने किया भव्य स्वागत।
झरिया(JHARIYA)। लगातार 6 वर्षों तक आंदोलन करने के बाद अर्बन क्षेत्र का 30 सहिया साथी का पद वापस आया काम में।
पद वापस मिलने पर अर्बन क्षेत्र की सहिया साथियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुक्रवार को निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के कार्यालय में पहुंचकर इस नेक कार्य के लिए श्री चटर्जी को बुके एवं मिठाई देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सहिया और बीटीटी भी मौजूद थे। सहिया साथी सुनीता देवी ने बताई की 2 जून 17 को शहरी क्षेत्र का हवाला देते हुए झरिया एवं धनबाद की सहिया साथी को बैठा दिया गया था।
जिसके बाद पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं बगोदर के विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में धनबाद से लेकर रांची तक लड़ाई लड़ी गई अंतत जीत हुआ और सभी को काम में वापस संबंधी लेटर मिल गया। सहिया ने पूर्व विधायक से अपने मानदेय मे वृद्धि एवं कोविड काल मे किए गए कार्यों को लेकर बकाया राशि दिलाने का मांग किया है।
श्री चटर्जी ने इस संबंध में जल्द ही इस पर पहल का आश्वासन दिया। मौके पर मनोवर आलम, संगीता देवी, रेखा कुमारी , मधुमति सिंह रेखा भट्ट, ममता दास, करमी देवी, किरण देवी बबीता देवी,कविता देवी ममता मंजरी, यमुना मेहता राखी महतो, नीलम शर्मा, शकीला बानो रशीदा आदि थे।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply