
दिल्ली (DELHI): BRS की नेता के कविता को CBI ने पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में के कविता को रिमांड पर लेने के लिये अर्जी दी थी। शराब घोटाले में CBI ने बीते गुरुवार को के कविता को अरेस्ट कर लिया था। तेलंगाना के पूर्व CM के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ED ने 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। वो तब से तिहाड़ जेल में है। CBI ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
NEWS इससे पहले CBI ने कोर्ट से अनुमति लेकर के कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। के. कविता से संदेही गुनहगार के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी। इल्जाम है कि आबकारी नीति में बदलाव के लिये आप को रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपये दिये गये थे। दिल्ली शराब नीति मामले में ED अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। अबतक मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
NEWS ANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट
Leave a Reply