धनबाद(DHANBAD)निरसा। इन दिनों पूरा कोयलाआंचल धने कोहरे के चपेट में है सुबह से ही कोहरा छाई हुई है,
धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाओं से ठंडक का एहसास हो रही है, पश्चिम विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है,
मौसम शुष्क रहेगा उसके बाद बुधवार से बादलों की आवा जाही शुरू होने से प्रचंड ठंड में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, इसका प्रभाव आगामी दो से तीन दिनों बाद दिख सकता है आसमान साफ होने पर फिर तापमान में गिरावट आ सकती है इन दोनों कोहरा छाने के साथ ठंड भी तेवर दिखा रही है।
17 एवं 18 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं मौसम विभाग ने 17 और 18 को हल्की बारिश की संभावना जताई है इसका कारण बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन सर्कुलेशन है हालांकि इससे तेज बारिश नहीं होगी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के असर है बादलों की आवाजाही से ही तापमान में बढ़ोतरी होगी न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। ठंड को देखते हुए सभी से आग्रह है कि गर्म कपड़े का प्रयोग करें और ठंड से बचे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply