सिंदरी(SINDRI) ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन धनबाद जिला कमिटी के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ ऑल इण्डिया किसान मजदूर संगठन उपाध्यक्ष प्रमोद महतो, किसान नेता कुमोद महतो के नेतृत्व में सिंदरी बिरसा मुंडा मैदान से सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र सरकार द्वारा MSP कानून और 2022का बिजली बिल को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निकाला बाइक रेली, आपको बता दे की देश भर के किसान केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे है,
ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन उपाध्यक्ष प्रमोद महतो ने मीडिया को बताया की देश भर के किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, इसलिए देश भर के किसान फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो है
इधर किसान नेता कुमोद महतो ने भी मीडिया को बताया की केंद्र सरकार किसानों के ऊपर M S P कानून एवं 2022 बिजली बिल सौप रही है, अगर केंद्र सरकार दोनो कानून वापस नहीं लेती है तो हम लोग उग्रआंदोलन करेंगे,,,,
सिंदरी से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट,
Leave a Reply