धनबाद(DHANBAD)भारतीय जनता पार्टी का एक गुट रविवार को धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ खुल कर सामने आया और रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के शुद्धिकरण के लिए हवन किया जिसमे धनबाद जिला भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने कहा की श्रवण राय के आने से पार्टी अशुद्ध हो गया है जिसकी शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जब से वे जिला अध्यक्ष बने है एक ही परिवार में दो – दो लोगो को पद दिया गया है, पैसे लेकर पद को बेचा जा रहा, किसी को भी पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इसलिए पार्टी की शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रह है।
अब देखना है कि पार्टी जिलाध्यक्ष इस मामले में बागी भाजपाईयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्या करते है..और पार्टी नेतृत्व इस मामले में क्या रुख अपनाती है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply