झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि के नेतृत्व में हुई नेत्र जांच शिविर का आयोजन,164 लोगों ने कराई अपनी आंखों की जांच..

झरिया(JHARIYA): राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोरपोखर के द्वारा आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह स्थित झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि के नेतृत्व में गुरुवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां कुल 164 लोगों की नेत्र जांच की गई। साथ ही विद्यालयों के बच्चों का भी नेत्र जांच किया गया।


जांच में दृष्टिदोष पाए जाने वाले बच्चों को पावर के चश्मे लेने की सलाह दी गयी, वही मोतियाबिंद से ग्रसित लोगो का ऑपरेशन
राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यकम के तहत संस्थागत अस्पतालों में किया जाएगा। स्क्रीनिंग क्यो …स्क्रीनिंग से ही दृष्टि दोष वाले लोगो को चिन्हित किया जा सकता है।


चिन्हित होने के बाद अंधापन के कारणों का इलाज करते हुए अंधापन को रोका जा सकेगा। मौजूद डॉक्टर ने सलाह देते हुए बताया कि अंधापन दो तरह के होते है, एक जन्मजात और दूसरा जन्म के बाद। जन्मजात अंधापन कारणों में …गर्भ के दौरान महिलाओं में मिजिल्स रूबेला, मेनिनजाइटिस जैसे रोगों के संक्रमण , खानपान में अनियमितता के कारण विटामिन की कमी , चोट लगाना इत्यादि है।


जन्म के बाद के कारणों में … चोट , आंखों में संक्रमण, खानपान में अनियमितता, लौ हाइजीन ,डिजिटल एक्सपोज़र ,नुकीला खिलौना या किसी दवाओं का दुप्रभाव भी है।


अंधापन से बचने के लिए आंखों की जांच ढाई से तीन माह में ..आंखों की जांच, 6 माह में आंखों की जांच, 3 साल में आंखों की जांच 5 से 6 साल में आंखों की जांच 7 से 15 साल जब बच्चा स्कूल जाने लगे तो …प्रत्येक दो साल में आंखों की जांच 15 से ऊपर वालो को प्रत्येक एक साल में आंखों की जांच 60 वर्ष से ऊपर वाले को हर 6 माह में एक बार आंखों की जांच करवानी चाहिए ।


कोयलांचल में धूल और प्रदूषण के कारण मोतियाबिंद के रोगी और ज्यादा पाए जा रहे है।
जिससे बचने का एक मात्र उपाय है समय समय पर आंखों की जांच करवाकर उचित पावर के चश्मे पहनकर आंखों की रखरखाव करना।
जांच टीम में डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर निशार और डॉक्टर संजय कुमार उरांव, के अलावे झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि, बंटी सिंह, दिलीप महतो उपाध्यक्ष मो इस्राफील अंसारी, पंकज वाल्मीकि, आमिर बाउरी, ओवीन बाउरी, शुभराज वाल्मीकि, दीपक साव, सत्यनारायण भुइया, विक्रम मंडल, आनंद भुइया, विक्की वर्मा, सुमित बर्नवाल, मो शेख जाहिद आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..