EXCISE RAID:नकली अंग्रेज़ी शराब फैक्ट्री का उद्वेदन, डेढ़ लाख की अवैध अंग्रेज़ी शराब जब्त, होली मे खपाने की थी योजना….

धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को धनबाद उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता के निर्देश पर धनबाद के महुदा ओपी थाना क्षेत्र के महुदा मोड़ के पास भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

बताया जाता है कि स्थानीय छोटू महतो के घर के अंदर एक मिनी अवैध शराब फैक्ट्री संचालित हो रही थी, जहां विभिन्न ब्रांडों के शराबों की रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।

जहां अलग-अलग ब्रांड के शराबों की पैकेजिंग, लेबलिंग का काम कर उसे विभिन्न होटलो, ढाबों और दुकानों के माध्यम से खपाया जा रहा था। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय मेहता को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यहां रेड की गई है जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है

बताया जाता है कि यह सभी नकली अंग्रेजी शराब मार्च महीने में आने वाली होली के दौरान खपाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही विभाग के सक्रियता के कारण माल पकड़ी गई।

अब तक धनबाद उत्पाद विभाग ने सैकड़ो लीटर देशी और अंग्रेजी शराब पकड़ने के साथ ही जिले में कई अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भी उद्वेदन किया है। टीम की सफलता का मुख्य कारण गांव पंचायत से लेकर शहर के अंदर खुफिया नेटवर्क है,।।

उत्पाद विभाग की छापेमारी वाली टीम में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर विजय पाल, SI जय हेमरम, SI कुलदीप कुमार SI अमित गुप्ता व SI श्वेता कुमारी सहित पर कई कांस्टेबल मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….