मंदिर के मुख्य द्वार होते हुए सड़कों पर बहती है गंदे पानी लोगों को पैदल चलना हुआ दुश्वार
झरिया(DHANBAD) धनबाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 24 घंटे की अल्टीमेटम नोटिस जारी करने के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों ने नही किया है नालियों पर बनाए गए दुकान व सीढ़ियों से नाली को अतिक्रमण मुक्त। बताते चलें कि नालियों मे बज बजाते कचड़ो की अंबार से गंदे पानी की बहाव अब नलियों के बजाय सड़को पर लगातार बहने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

जिसकी सूचना लागतार धनबाद नगर निगम को मिल रही थी। जिसके तहत निगम अधिकारीयों ने चार नंबर टेक्सी स्टैंड स्थित माँ मंगला चंडी काली मंदिर के अगल बगल एवं चार नंबर ट्रैकर स्टैंड तक के अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि मंदिर के पास सार्वजनिक नाली व सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है। आपके इस अतिक्रमण से नाली सफाई का कार्य बाधित हो रहा है, जिससे नाली का गंदा पानी सड़क में निकल रहा है। इससे आमजनों को काफी परेशानी हो रही है,
साफ-सफाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है एवं संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अतः आपको सख्त आदेश दिया जाता है कि नोटिस पत्र प्राप्ति के 24 घंटों के अंदर नाली व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर अपना दुकान हटा लें, अन्यथा “झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम, 2011” की सुसंगत धाराओं के अधीन आपके विरूद्ध आर्थिक दण्ड के साथ-साथ कठोर दण्डात्मक कार्रवाही करते हुए सार्वजनिक नाली व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
वही नोटिस जारी होते ही अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। ताज होटल, भूमि क्लिनिक, झरिया क्लीनिकल लैबोरेटरी, मंदिर कमेटी, नगीना सलून,गणेश 99 बाजार,मुखर्जी होटल,हम्प्टी डम्पत्ति ,क्वालिटी बार समेत कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Leave a Reply