पाकुड़ कोयले की ढुलाई में लगी डंपर के चपेट में आने से 35 वर्षीय एक युवक की हुई मौत से भड़के ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर कोयला ढुलाई ठप कर दिया है। पचवारा नॉर्थ और सेंट्रल कॉल ब्लॉक अमरपारा में कोयले की खनन में ढुलाई में लगी डंपर से पचवारा मोड़ पर सुनीराम हांसदा नामक 35 वर्षीय युवक चपेट में आ गया।ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु दुमका ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोसित स्थानीय जराकी गांव के ग्रामीण बरमसिया मोड़ पर बीती रात से कोयला ढुलाई को ठप कर दिया है।

ग्रामीण और मृतक परिवार के लोग मुआवजा, मृतक परिवार के भरण पोषण और नौकरी की मांग को लेकर आवागमन ठप कर दिया है। मृतक सुनीराम मजदूरी का काम किया करता था ,
वह अपने पीछे चार छोटे बच्चे और पत्नी जो फिलहाल प्प्रिग्नेंट अवस्था में है ।ग्रामीण मनोज, अनिल, नूरेन,लखविंदर, मनभहल तुरी सहित सैकड़ो लोग मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं ।हालांकि स्थानीय प्रशासन अमरपरारा बीडीओ एवं थाना प्रभारी मृतक के बॉडी को दुमका से लाने और मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रयासरत है।हालांकि खड़ी डंफर पर असमाजिक तत्वों ने जमकर तोड़ाफोर किया और डंफर से तेल बैटरी सहित कई सामने की लूट किया
Leave a Reply