कोलकाता के राजभवन और भारतीय संग्रहालय सहित देश के 58 जगहों पर ईमेल से मिली धमकी..

कोलकाता(KOLKATA): पुरे देश मे चल रही चुनावी सरगर्मियों के बिच देश को दहलाने की मिली धमकी ने देश की सुरक्षा एजेंसियों ही नही बल्कि आम जनता की नींदे भी उड़ा दी हैं, हम बताते चलें को कोलकाता सहित देश के 58 जगहों पर एक के बाद एक ईमेल भेजी गई जिस ईमेल मे कोलकाता के राजभवन व भारतीय संग्रहालय सहित कई अन्य जगहों पर छीपाकर बम रखे जाने व उस बम को धमाका कर खून की नदियाँ बहा देने जैसे धमकी पश्चिम बंगाल के राज्य्पाल व बिहार के राज्य्पाल सहित देश के तमाम सरकारी विभागों को की गई,

जिस धमकी भरे ईमेल को देख कोलकाता लालबाजार पुलिस जाँच मे जुट गई है और यह जानने के प्रयास मे जुट गई है की आखिरकार यह धमकी भरा ईमेल भेजा किसने, किस मकसद से भेजा और ईमेल भेजने के लिए उसने किस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया,

जिसके जरिए पुलिस धमकी भरे ईमेल भेजने वाले आरोपी के पास पहुँच सके, वहीं इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों को शुक्रवार को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर के अलग-अलग स्थानों पर बम लगाये जाने की धमकी दी गयी. ईमेल प्राप्त होने के बाद हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया गया.

हालांकि जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12.55 बजे बमों के फटने की धमकी वाला ईमेल झूठा निकला. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के हवाई अड्डा खंड की पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या सागर ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआइए) की सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया.

हालांकि कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने इसे झूठी सूचना करार दिया. अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के लिए हवाईअड्डा अधिकारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) और विधाननगर पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है.