EID:पुरे देश भर में ईद-उल- फितर की धूम,मुस्लिम भाई एक दुसरे को गले मिलकर दे रहे ईद की मुबारकबाद..कोयलांचल समेत झारखंड में ईद का जश्न जारी.

धनबाद(DHANBAD)इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के बाद साल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है ईद के दिन सुबह की नमाज पढ़ने के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है माना जाता है कि रमजान के दौरान साफ मन से रोजा रखने वाले और नमाज अदा करने वाले लोगों पर अल्लाह की रहमत बरसती है वहीं ईद उल फितर के साथ ही रोजे का भी समापन हो जाता है।

आज देश भर में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही हैं कोयलाअंचल धनबाद के सभी मस्जिद पर बहुत बड़ी तादाद में लोग इक्ट्ठा हुए और नमाज अता की. ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी बच्चे इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे बड़े, बुजुर्ग सभी अल्लाह ताला का शुक्रिया करते दिखाई दिये, शिवलीबाड़ी रहमत नगर के ईदगाह से बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देख आपका दिल भी खुशी से झूम जायेगा ,मुस्लिम समुदाई के लोगो ने इकठ्ठा होकर ईद की नमाज अदा किए और एक दुशरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दिए मौके पर निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी,झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं स्थानिए प्रशासन उपस्थित रहे सभी ने ईद की बधाइयां दी,बड़ी महजिद की इमाम मौलाना मसूद अजहर कादरी ने कहा कि यह पर्व भाईचारगी का पर्व हैं अल्लाह के हर बंदे आज के दिन एक दुशरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां देते हैं

इधर धनबाद के रेलवे ग्राउंड, ,नया बाजार , वासेपुर , गोविंदपुर समेत जिले के सभी इलाकों में ईद की नमाज अता की गई गई… पूर्व मंत्री मन्नान और उनके पुत्र हुबान मल्लिक गया पुल को निकट ईदगाह मस्जिद में नमाज़ अता कर परिवार ,समाज अपने प्यारे वतन भारत की खुशहाली के लिए दुआ की…

केन्दुआडीह में नमाज़ अता करने के साथ ही अल्लाहताला से देश – समाज -परिवार के लिए दुआ मांगी गई..

बता दे कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ चार नंबर ईदगाह मैदान में भी ईद की नमाज पढ़ी गई. जिसमें लोग ईद के त्योहार को अपनों के साथ ईद मनाते नजर आए।नमाज़ के बाद केंदुआ जामा मस्जिद के इमाम जनाब मौलाना शफीकुल क़ादरी ने वतन में अमन और शांति के साथ साथ सरहदों पर तैनात सैनिको के हित में दुआ की ..नमाज को शांति पूर्ण तरीके से मुकम्मल करने हेतु केंदुआडीह थाना पुलिस बल का पूरा सहयोग रहा,साथ ही इस मौके पर कौमी पंचायत के सदर मुन्ना कुरैशी, बबलू अंसारी, मोहम्मद इस्लाम जावेद अंसारी, ने पूरे देश के लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की…….

इधर पाकुड़ जिले में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह के समय ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा किए गए. पाकुड़ शहरी क्षेत्र के तातीपाडा़ और ख्वाजा शरीफ में नमाज अदा किए गए. जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सुबह के समय नमाज अदा किए गए. ईद आपसी भाईचारे और शांति का त्योहार है. नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. नमाज अदा करते नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी देखा गया. ईद को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी ।पुलिस दलबल के साथ ईदगारों व मस्जिदों के पास तैनात थे.

NEWS ANP के लिए केंदुआ से इदरीश इद्दू के साथ शाहिद अंसारी पाकुड़ से जयदेव ,धनबाद से नितेश और
निरसा से संतोष कुमार साव की रिपोर्ट…