रांची(RANCHI) जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम राजधानी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची है. हेमंत सोरेन राजधानी दिल्ली के शांति निकेतन स्थित अपने आवास पर हैं और ईडी उनसे पूछताछ करना चाहती हैं.

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम राजधानी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची है. हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके शांति निकेतन आवास पर पहुंची ईडी की टीम उनसे जमीन घोटाले में पूछताछ करना चाहती हैं. सूत्रों की मानें तो इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. उनके आवास के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
नौंवा समन किया था जारी

हेमंत सोरेन से पहले भी पूछताछ हो चुकी है और ईडी ने रांची में आठ घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए थे. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुछ दिन पहले दसवां समन जारी कर उन्हें 29 या 31 जनवरी को पेश होने को कहा था. ये भी कहा था अगर वह पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नया समन जारी किए जाने के बाद सोरेन अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे.
लगातार कर रहे थे अनदेखी

प्रवर्तन निदेशालय ने 13 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8वां समन जारी कर उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था. इससे पहले वह 7वें समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. ईडी के समन का जवाब देते हुए सीएम सोरेन ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकती है.

NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ धनबाद से अंजली की रिपोर्ट…

Leave a Reply