
रांची (RANCHI)प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार की सुबह रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 20 करोड़ नगद बरामद किये हैं। नोटों की गिनती जारी है।
गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसको लेकर
रांची के सेल सिटी समेत कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।
NEWSANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply