रामनवमी में हीरापुर में जुलूस निकालने के साथ हैरतअंगेज अखाड़ा का होगा आयोजन.. करतब दिखायेंगे कलाकार..

धनबाद(DHANBAD): शहर में रामनवमी की तैयारी शुरू हो गई है. 17 अप्रैल को रामनवमी है. इस अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकालने की तैयारी में शहर की विभिन्न समितियां जुट गई हैं. समितियां अखाड़ा जुलूस को भव्य बनाने में जुटी हुई हैं.

हीरापुर हरि मंदिर में व्यवसाय समिति द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. हरि मंदिर के बीचो-बीच अखाड़ा खेलने के लिए विशाल स्टेज बनाया जाएगा,

जहां खिलाड़ी अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे. इसके पूर्व हटिया स्थित महावीर मंदिर में बजरंग बली को पताका चढ़ाकर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस हरि मंदिर परिसर पहुंचेगा, जहां झांकियां निकाली जाएंगी.

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *