भारतीय ट्रक ओनर एसोसिएशन चिरकुंडा शाखा के दर्जनों ट्रक मालिकों ने मैथन ओपी प्रभारी प्रभारी से की मुलाकात अपनी समस्या से कराया अवगत।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।भारतीय ट्रक ओनर एसोसिएशन चिरकुंडा शाखा के दर्जनों ट्रक मालिकों ने मैथन ओपी प्रभारी प्रभारी आकृष्ट आम से मिलकर उनके साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर बातें रखा।
ट्रक एसोसिएशन सदस्यों का कहना था कि पिछले कई वर्षों से उनके ट्रक चतरा जिला सहित अन्य जिलों में भी कोयले की धुलाई सहित अन्य सामग्री की धुलाई करते रहे हैं परंतु पिछले 10 दिनों से चतरा जिले के मगध एवं आम्रपाली जैसे कोयला खदानों में उनकी गाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा लोडिंग नहीं होने दिया जा रहा है

और यह कहा जा रहा है कि सिर्फ जिले के ही ट्रक चतरा जिले में चलेंगे ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है अब वह अपना ट्रक कहां चलाएंगे इसको लेकर काफी चिंतित है।

इसी को लेकर संगठन के सदस्य मैथन ओपी प्रभारी से मिलकर इसके निराकरण के लिए आग्रह किया । जिस पर मैथन ओपी प्रभारी ने ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों को समझा बूझकर उन्हें वापस भेज दिया और कहा कि आपके साथ न्याय होना ही चाहिए आप सभी वरीय अधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को रखे। मालूम रहे कि भारतीय ट्रक एसोसिएशन चिरकुंडा शाखा जो पूरे क्षेत्र में ट्रैकों का परिचालन करता है और उनके ट्रक एक जिले से दूसरे जिले में सामानों को लेकर परिचालन करते रहे हैं परंतु एक जिले में भेदभावपूर्ण व्यवहार से संगठन के सदस्य काफी चिंतित है और उनसबो पर रोजी रोटी की सवाल आन खड़ी हो गई जिसे लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…