तबादले से नाराज झारखण्ड के DYSP साजिद जफ़र देंगे इस्तीफा, सोशल मीडिया के जरिये निकाली सरकार पर भड़ास..

रांची(RANCHI): लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में जमकर तबादले किए जा रहे हैं. तबादलों में नियमों को ताक पर भी रखा जा रहा है जिसके खिलाफ अब आवाज भी उठने लगी हैं. गिरिडीह के खोरी महुआ डीएसपी साजिद जफर ने तो नियमों को ताक पर रख किए गए तबादले को लेकर इस्तीफा देने की बात तक कह दी है.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

तबादले का अन्याय पूर्ण फैसला देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने के फैसला लिया है. जीवन नौकरी से बड़ा है न्याय की जीत होनी चाहिए, जय हिंद. तबादले के खिलाफ ये पोस्ट एक झारखंड पुलिस के डीएसपी साजिद जफर ने किया है.

दरअसल, बुधवार को झारखंड सरकार ने 100 से ज्यादा डीएसपी स्तर के पुलिस अफसरों का तबादला किया है, उनमें एक साजिद जफर भी है. एक माह पूर्व ही साजिद जफर को झारखंड के गिरिडीह जिले के खोरी महुआ एसडीपीओ के रूप में पदस्थापन हुआ था. लेकिन एक महीने बाद ही साजिद जफर का तबादला बोकारो कर दिया गया है.

अपने ट्रांसफर की अधिसूचना जारी होने के बाद साजिद जफर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह ऐलान भी किया है कि वह नौकरी से इस्तीफा दे देंगे..

News ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट..