बाघमारा(DHANBAD) भारतीय जनता पार्टी बाघमारा प्रखंड के माट्टीगढ़ पंचायत के शक्तिकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले मतदाता बूथों संख्या 08 ,09 10 के बूथ अध्यक्षों की बैठक माट्टीगढ़ डेम कालोनी में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बचू राय ने किया।बैठक में बाघमारा प्रखंड चुनाव प्रभारी धनेश्वर महतो मुख्य रूप से उपथित थे।
बैठक में आजसू पार्टी के बरिस्ट नेता रौशन लाल चौधरी मुख्यरूप से उपस्थित थे।बैठक में चुनाव प्रभारी धनेश्वर महतो ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो, सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ के मतदाताओं से सीधा संपर्क करे।मतदाताओं के नामों का वोटर लिस्ट से मिलान करे और मतदाताओ को पार्टी प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित करे।इस अवसर पर आजसू पार्टी के बरिस्ट नेता रौशन लाल चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के लोग भ्रस्टाचार्य में लिप्त हैं।
देश को नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। इन्होंने आगामी25मई को एन डी ए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी को केला छाप में वोट देने की अपील की। बैठक में पप्पू सिंह, राजू शर्मा, सुनील चौहान, विरान चौहान,सुरेश चौहान, प्रकाश चौहान, योगी चौहान, के के सिन्हा, राघवेन्द्र प्रसाद, संतोष पांडेय, रघु शर्मा, रामस्वरूप यादव, राजेन्द्र प्रसाद, नकुल महतो, किलेन्द्र रवानी, गोविंद राय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply