चावल व्यवसायी से बाइक सवार दो अपराधियों ने 2.50 लाख की लूट..जांच में जुटी धनसार पुलिस..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद के जोड़ाफाटक रोड में शक्ति मंदिर से पहले शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने राइस कारोबारी शिवकुमार यादव से ढाई लाख रुपए लूट लिए ..आसपास के लोग तमाशबीन देखते रह गए और अपराधी भाग निकले …पीड़ित ने बैंक मोड़ और धनसर थाना को सूचना दी इसके बाद दोनों थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली

घटनास्थल से पुलिस ने लोहे की एक किलनुमा हथौड़ा औजार बरामद की है ..

बताया जाता है कि बरवाअड्डा कृषि बाजार में श्री लक्ष्मी भंडार के नाम से शिवकुमार यादव की फार्म है जहां से वे चावल का कारोबार करते है शनिवार की शाम वह कृषि बाजार से अपने घर जोड़ाफाटक कब्रिस्तान रोड बाइक से जा रहे थे जैसे ही वे जोड़ाफाटक छोटा गुरुद्वारा के पास पहुंचे पीछे से बाइक सवार दो युवक अचानक आए और उनकी बाइक को धक्कामार कर गिरा दिए

शिवकुमार के गिरते ही बाइक पर सवार एक युवक उतरा और किलनूमा हथौड़ा से उनकी बाइक की डिक्की खोल दी और अंदर रुपए से 2.50 लाख से भरा झोला निकालकर साथी के साथ जोड़ा फाटक की तरफ निकल भागे…


घटना से प्रतीत होता है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ रेकी करते हुए उनके पीछे लगे थे..मौका लगते ही रुपए रुपए लूट कर फरार हो गए…

इस पूरे घटना की जहां बरवाअड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स और कृषि बाजार समिति और जिला चैंबर से जुड़े व्यवसायियों ने घटना की निंदा की है और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जताई वहीं पीड़ित व्यवसाई शिव कुमार यादव ने धनसार थाना में अज्ञात अपराधियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है..


इधर इस वारदात जुड़े घटना की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी समेत अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..