धनबाद (DHANBAD)SSP हृदीप पी जनार्दनन ने निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरूद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत चार पहिये वाहन के साथ यात्री बसों के चालकों की भी जांच की गई।
यातायात पुलिस ने जिले के कई अलग अलग पॉइंट पर अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों की धड़पकड़ तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत जिले से होकर गुजरने वाले सभी यात्री बसों को रोक कर बस के चालक व उपचालक का ब्रेथ एनेलायजर किट के जरिए जांच किया गया।
राहगीरों एवं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस आगे भी जांच अभियान निरंतर जारी रखेगी। यातायात नियमों के उल्लंघन करने व नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान कर धनबाद पुलिस कड़ी कर्रवाई कर रही है।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply