टाटा म्युचुअल फंड पूर्व कर्मचारी निशा मर्डर केस.. आरोपी BM नीरज आनंद गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ,SSP ने की पुष्टि…

धनबाद (DHANBAD): बैंक मोड़ के माल श्रीराम प्लाजा में टाटा एआईए म्युचुअल फंड के ऑफिस में मनइटांड़ सिंघाड़ा तालाब की रहने वाली नवविवाहिता निशा की हत्या के आरोपी नीरज आनंद को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद फरार नीरज मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे अपनी पत्नी से मिलने बलियापुर रोड स्थित सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंचा था अपने फ्लैट में ताला बंद कर वह पड़ोसी से मोबाइल मांगा ताकि पत्नी को कॉल कर सके ..इसी दौरान सोसाइटी के गार्ड ने उसे धर दबोचा और इसकी सूचना एसएसपी को मोबाइल पर दी..

एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में बैंक मोड़ पुलिस सूर्या हाइलैंड पहुंची और नीरज को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.. पुलिस अरोपी नीरज से पूछताछ कर रही है।

वही आपको बता दे कि नीरज आनंद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर तीन माह पूर्व नौकरी छोड़ने और शादी के डेढ़ माह बाद रविवार को छुट्टी के दिन निशा म्युचुअल फंड के ऑफिस में क्यों गई थी? ऑफिस में ऐसा क्या हुआ? उसकी हत्या क्यों हुई? पुलिस की जांच में निशा और आरोपी ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद के मोबाइल कॉल डिटेल्स में दोनों के बीच कई बार बात होने के साक्ष्य मिले हैं.. पुलिस को इसकी भी जानकारी मिली की मृतका शादी में आरोपी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। पत्नी और बेटी के साथ आरोपी शादी में शरीक हुआ था ..

बता दे कि रविवार को निशा बैंक मोड में खरीदारी करने पहुंची थी वहां से वह लापता हो गई थी। सोमवार की सुबह उसकी लाश टाटा AI म्युचुअल फंड के ऑफिस में मिली,चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

निशा के पिता दीपक भगत के लिखित शिकायत पर ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पिता ने शिकायत में कहा है की बेटी म्युचुअल फंड के ऑफिस कैसे पहुंची उसकी जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन बेटी की शादी के बाद उसका पूर्व बस नीरज नाराज था उसकी नाराजगी की वजह उसे मालूम नहीं है ।

वही हत्यारोपी नीरज आनंद की पत्नी प्रिया पारुल ने कहा कि नीरज के साथ 2010 में उसकी शादी हुई थी एक बेटी भी है शादी के कुछ वर्षों के बाद ही पति साइको की तरह बेटी के सामने ही पीटने लगा। कभी तो जान बचाने के लिए पड़ोसियों को बुलाना पड़ता था निशा की शादी में मजबूरी में पत्नी होने के नाते ले गया था रविवार को दोपहर 3:00 बजे नीरज फ्लैट आया था मोबाइल रखने के बाद बाहर चला गया।..

इधर धनबाद पुलिस तीन बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने में जुटी है..निशा की हत्या में प्रयोग की चाकू को कहा छिपाया..निशा और नीरज आनंद के बीच पहले से कोई प्रेम संबध थे.. दोनों में से कौन किसको ब्लैकमेल कर रहा था..क्या आरोपी नीरज अपनी पत्नी को छोड़ विवाहित निशा से शादी के लिए अनैतिक दबाव बना रहा था.. कहीं ये कहानी “पति पत्नी और वो” की नहीं है,.. जिसमें निशा शादी के बाद उम्रदराज नीरज से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी..उसी आवेश में आ कर नीरज से उसकी हत्या कर दी..

वैसे धनबाद पुलिस इस केस के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रहीं है..इधर टाटा AI म्यूचुअल फंड के अधिकारी जमशेदपुर से धनबाद पहुंच रहें है..गुरुवार को टीम ऑफिस में हुई घटना की जांच करेगी और धनबाद के बैंक मोड़ थाना से ब्योरा जुटाकर हाई अथिरिटी को रिपोर्ट करेगी..वैसे रविवार को छुट्टी के दिन ऑफिस बंद रहने के दौरान घटना हुई थी..,जबकि सोमवार को निशा की ऑफिस में लाश मिली थी..जब पूरा देश अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में मगन था ..

इधर निशा मर्डर की खबर से धनबाद पुलिस इसके तफ़्तीश में जुट गई थी..और 80 घंटे में नीरज के गिरफ्तारी से पुलिस इस घटना के पीछे के कहानी को उजागर करने में जुटी है..धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दनन NEWS ANP को बताया कि पुलिस इस केस के उद्भेदन के लिए डीएसपी अरविंद बिंहा के नेतृत्व में टीम बनाई थी..पूछताछ पूरा होने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा..

NEWS ANP के लिए अंजली के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..