धनबाद वासियों को 8 घंटे मिल रही बिजली, 16 घंटे पावर कट,रात में बिजली नहीं होने से नींद हराम, बुजुर्ग-बीमार और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद वासियों को 8 घंटे मिल रही बिजली, 16 घंटे पावर कट
रात में बिजली नहीं होने से नींद हराम, बुजुर्ग-बीमार और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी, हीरापुर सबस्टेशन में हंगामा
धनबाद. देश की कोयला राजधानी धनबाद के कोयले से पूरा देश रोशन है और पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलने से दूसरे राज्यों के लोगों को परेशानी नहीं है। वहीं दूसरी ओर जून की इस भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

कोयलधनबादवासियों को 24 में मात्र 8 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि 16 घंटे पावर कट रहता है। बिजली की दिन रात कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो गई है।बुजुर्ग-बीमार और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है । सोमवार की रात हीरापुर समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं होने से लोगों ने हीरापुर सबस्टेशन में जाकर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। हीरापुर के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बिजली की काफी किल्लत है। लोगों ने सड़क पर लकड़ी की सिल्ली लगाकर आवागमन बाधित कर दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस टीम पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। रहे नहीं है. इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार की देर रात हीरापुर सबस्टेशन में जमकर हंगामा किया. लोगों ने सड़क पर लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़ों को रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा रही है. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पूरे इलाके में बिजली की खपत 40 प्रतिशत तक बढ़ गयी है। इस कारण कई ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है।

डीवीसी की लोड शेडिंग से भी बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गयी थी. अभी आमाघाटा को 29 मेगावाट बिजली मिल रही है। बिजली आने पर अधिकतर उपभोक्ता एक साथ मोटर और एसी चला देते हैं। इससे बिजली ट्रिप कर जाती है। कहीं फेज उड़ जाता है, तो कहीं जंफर कट जाता है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…