लोकसभा चुनाव करवाने के लिए तैयार है धनबाद पुलिस..धनबाद की जनता की सुरक्षा मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता, व्यापारी निडर होकर करे व्यापार-SSP एचपी जनार्दनन…

धनबाद (DHANBAD): पिछले 01जनवरी से धनबाद के नए एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद एचपी जनार्दनन कप्तान की भूमिका में शानदार कार्य कर रहे हैं। वहीं वर्तमान धनबाद लोक सभा 2024 और आसन्न निकाय की चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गई है..

धनबाद में  संगठित अपराध, आर्थिक अपराध, कोयला तस्करी और अवैध खनन जैसी समस्याएं लगातार को कम करने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं एसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि धनबाद एक बड़ा शहर है और यहां विधि व्यवस्था को कायम रखना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की स्मार्ट और काम्युनिटी पुलिसिंग की और कार्य किया जा रहा है..ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है..

साथ ही विधि व्यवस्था को कायम रखने में जनता का भी भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. धनबाद में जितने भी थाना ,ओपी है वहां पर पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन करने का आदेश दिया गया है जहां लोग अपनी समस्याओं को खुलकर पुलिस के सामने बताएंगे और उसकी निवारण के लिए पुलिस कार्य करेगी, वहीं पिछले दिनों ट्रैफिक की समस्या को लेकर एसपी के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की ओर कार्य की शुरुआत हो चुकी है।

एचपी जनार्दनन इससे पहले पाकुड़ के एसपी थे। वह धनबाद से भी भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने पहले यहां रुरल एसपी के रूप में कार्य किया है। NEWS ANP से ख़ास बातचीत में धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि जब पाकुड़ में एसपी थे कई बार जन समस्याओं को सुनने के लिए खुद ही बुलेट पर निकल पड़ते थे …पब्लिक की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति कायम रखना ही पुलिस का सबसे बड़ा कर्तव्य है…
एसएसपी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा है उनकी प्राथमिकता में शामिल है..जिसको लेकर स्कूल कॉलेज , मॉल मार्केट आदि सार्वजनिक स्थानों पर पिंक पेट्रोलिंग करने की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है..

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….