आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 स्थित मुहजोड़ी शिव नगर कलॉनी इलाके मे शुक्रवार देर रात एक 84 वर्षीय मुस्लिम धर्म गुरु हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह वारसी के इंतकाल के बाद उनके मुरीदों ने मुहजोड़ी शिव नगर कलॉनी मे स्थित हिंदू जनबहुल इलाके मे हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह वारसी के नाम से ख़रीदे गए डेढ़ कट्ठा जमीन पर उनके जनाजे को रात के अंधेरे मे दफना कर रातों रात इंट का चबूतरा बनाकर उक्त जमीन को चारों तरफ से बांस से घेर कर मजार बना दिया
और उनके क़ब्र पर बने चबूतरे पर चादर पोषी कर हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह का सदगा करने लगे, जिसे देख इलाके के हिंदू समाज के लोग भड़क गए और उन्होंने उनका विरोध किया उन्होंने उनको हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह के जनाजे को कहीं दूसरी जगह दफ़नाने की बात कहते हुए यह कहा की यह इलाका हिंदू जनबहुल इलाका है, यहाँ मिस्लिम, सिख, इशाई हर धर्म जाती के लोग रह सकते हैं,
अपने -अपने धर्म के मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा बना सकते हैं, पर इस इलाके मे किसी का शव दफ़न नही कर सकते, जिसको लेकर शनिवार को मुहजोड़ी इलाके मे लोगों ने बवाल तो काटा ही साथ मे रविवार को भी स्थिति जैसी की तैसी बनी रही, शिव नगर कलॉनी के रहने वाले लोगों का आरोप है की शनिवार को नॉर्थ थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाना बुलाया पर फैसला एक पक्ष के हित मे रख दिया जो गलत है,
इस लिये इलाके के लोग पुलिस पर भी काफी नाराज हैं, उनका आरोप है, पुलिस गलत कर रही है, अगर इलाके से दफ़न किए गए शव को नही हटाया गया तो वह पुलिस के इस सौतेले रवैये व मजार बनाने वाले लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ही नही बल्कि पुलिस के उच्च अधिकारी व जिला प्रशासन के पास करेंगे अगर उससे भी बात नही बनी तो वह उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे, वहीं मजार बना रहे मोईन वारसी का कहना है की उनका एक खानका रेल पर ओके रोड स्थित इक़बाल ब्रिज के पास चलता है, जिससे हर जाती धर्म के लोग जुड़े हैं, हजरत हाज़ी बाबा आशिक शाह वारसी उसी खानका मे उनके साथ रहते थे, वह देवा सरीफ के मुरीद हैं साथ मे धर्म गुरु भी उनका जीवन सूफ़ी संत वाला था,
ऐसे मे उनके इंतकाल के बाद उनके जनाजे को आम कब्रिस्तान मे नही दफनाया जा सकता था क्योंकि वह पीर बन चुके हैं, जिस कारण उनके जनाजे को दफ़न करने के लिये अलग से जमीन खरीदी गई जहाँ उनके जनाजे को दफ़न कर वहाँ मजार बना दिया गया है, जिस मजार को देख लोग विरोध कर रहे हैं और यह कह रहे हैं की वह इस इलाके मे कब्रिस्तान नही बनने देंगे, उन्होने कहा इस जमीन पर दूसरा कोई क़ब्र नही होगा बाबा हाजी हजरत को छोड़कर क्योंकि यहाँ उनको स्थान देकर मजार बनाया गया है, अगर कोई चाहे तो उनसे लिखित करवा ले,
पर शिव नगर कलॉनी के रहने वाले लोग उनकी एक भी बात मानने को तैयार नही हैं और वह किसी भी हाल मे किसी भी कीमत पर इलाके से बाबा हाजी हजरत का जनाजा कहीं और किसी दूसरे जगह दफ़न करने की बात कहकर यह कह रहे हैं की वह भी उनको चंदा देंगे उनका सहयोग करेंगे की वह किसी दूसरे जगह बाबा हाजी हजरत के जनाजे को दफनाया जा सके पर वह अपने इलाके मे किसी भी हाल मे किसी का भी कोई भी शव दफ़न करने नही देंगे
जिसको लेकर इलाके के लोगों ने जहाँ मजार बना है वहाँ बजरंग बली का गेरुआ झंडा गाड़ दिया है, ऐसे मे यह मामला अब पुलिस तो पुलिस जिला प्रशासन के लिये भी बहोत बड़ा चुनौती बन गया है और तृणमूल के लिये एक बड़ा सरदर्द भी
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply