हिट एंड रन नए क़ानून में सख्त सजा और भारी जुर्माने के खिलाफ सड़क पर ड्राइवरों का प्रदर्शन

आसनसोल, हिट एंड रन नए क़ानून में सख्त सजा और भारी जुर्माने के खिलाफ मंगलवार को आसनसोल के गिरजामोड़ स्थित तृणमूल के श्रमिक नेता राजू अहलुवालिया के नेतृत्व मे कई ट्रक ड्राइबरों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया, उन्होने इस क़ानून को काला क़ानून बताकर केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा उन्होने आरोप लगाया की केंद्र मे जो भाजपा की सरकार है वह हर बार नए -नए काले क़ानून को लेकर आ रही है

जो देश की आम जनता के विरुद्ध है जनता ऐसे काले कानूनों को नही मनाती वह विरोध जता रही है, उन्होने कहा एक ड्राइवर किस तरह अपना जीवन यापन कर्ता है अपने परिजनों की पेट भरता है यह उनको नही मालूम कितना कस्ट से ड्राइवरों की जिंदगी कटती है, ऐसे मे अगर उनको किसी एक्सीडेंट करने पर सात साल की सजा या फिर दस लाख का जुर्माना हो वैसे मे उन ड्राइवरों का क्या होगा वह और उनके परिवार की दसा क्या होगी

इस लिये वह केंद्र सरकार से यह अनुरोध करते हैं की वह अपने इस काले क़ानून को वापस ले नही तो उनके इस काले क़ानून के खिलाफ आंदोलन और भी उग्र होगा, जिसका खामयाजा उनको 2024 के चुनाव मे देखने को मिलेगा, वहीं ट्रक चालकों ने कहा की वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए क़ानून का कैसे और किस तरह भरपाया करेंगे, उनके पास अगर इतने पैस होते तो क्या वह ड्राइवर बनते कोई और धंधा क्यों नही करते

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..