राष्ट्रीय नवीन मेल के लातेहार ब्यूरो चीफ अजय सिंह की हत्या पर दुख अफसोस जाहिर करते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन, राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी चंदन मिश्र, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विष्णु शंकर उपाध्याय, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानाद भारती, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष निराभ किशोर, शंभू नाथ श्रवण, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज स्वर्णकार, प्रदेश सचिव राजीव मिश्रा ने हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग झारखंड के डीजीपी से की है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के शव जहां से पुलिस ने बरामद किया है इससे कई संदेह उठ रहा है। शव देखने से साफ पता चल रहा है कि अजय सिंह की हत्या की गई है।
इस घटना से पूरे जिले में भय का माहौल है। जब पत्रकार ही असुरक्षित हैं तो आमजन का हाल क्या होगा। जेजेए पूरे मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा।
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..

Leave a Reply