धनबाद(DHANBAD)निरसा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर कानून व्यवस्था का निरीक्षण करने सोमवार की दोपहर धनबाद डीसी वरुण रंजन और एसएसपी धनबाद एच पी जनार्दनन ने निरसा क्षेत्र का दौरा किया।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि 22 जनवरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर क्षेत्र के विधि व्यवस्था को देखने के लिए दौरा किया जा रहा है। क्षेत्र शांतिपूर्ण है सभी चौक चौराहो पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात है।
सोशल मीडिया पर ध्यान न देने का आग्रह लोगो से किया गया है। वही डीसी धनबाद वरुण रंजन ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।
सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से पूजा किया जा रहा है। इस दौरान डीसी व एसएसपी ने चिरकुंडा, तालडांगा, कुमारधुबी, मैथन, एग्यारकुंड, निरसा क्षेत्र का दौरा किया है। साथ मे एसपी ग्रामीण कपिल चौधरी, एग्यारकुण्ड बीडीओ विनोद कर्मकार, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी मौजूद रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply