मैथन समीप सड़क दुर्घटना में सीएससी संचालक की हुई दर्दनाक मौत, शव को सड़क किनारे रख मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी लोडिहा ग्राम निवासी सीएससी संचालक सनातन टुडू की मौत बीती देर शाम करीब 8 बजे खड़ी पानी टैंकर से टकरा जाने पर हो गई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों ने एन एच दो पर वाहनों का परिचालन रोक कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना के बाद कालीमाटी के ग्रामीण एवं परिजन शव के साथ सड़क को जाम कर दिए। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एनएचएआई के प्रतिनिधि पर लापवाही का आरोप लगाया। कहा कि आपकी लापरवाही के कारण इस व्यक्ति की जान चली गई है। मानवता को ध्यान में रखते हुए मृतक के आश्रित को जायदा से जायदा मदद करें। वही मृतक के परिजन सुरेश टुडू ने बताया कि जिस टैंकर से सनातन टुडू की मौत हुई है।

उक्त टैंकर तीन दिनों से सड़क पर खड़ी है। सावधानी के लिए किसी तरह का कोई व्यवस्था नही किया गया है। मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी, उसके डेढ़ वर्ष के एक बच्चा है। मृतक सीएससी सेंटर चलता था। जिससे कि उसका एवं उसके भाइयों का परिवार निर्भर था। मेरा प्रशासन से यही अनुरोध है कि मृतक के आश्रित को उसकी आर्थिक स्थिति देखते हुए उचित मुआवजा दिलवाएं।वार्ता के दौरान विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, बीडीओ विनोद कर्मकार, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, निरसा अंचल पुलिस निरीक्षक नयन सुख दादेल, मैथन ओपी प्रभारी विकास यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, अशोक मंडल, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, सहित अन्य मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….