जामताड़ा में छीनतई की घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली..घायलों मे एक पूर्व मुखिया भी शामिल…

जामताड़ा (JAMTADA)करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शकलपुर मोड के पास छिनतई की की वारदात हुई है.. इसी बीच अपराधियों का पीछा कर रहें दो लोगों पर अपराधियों ने फायरिंग की है….इस घटना में जिन दो लोगों को गोली है उसमें एक की पहचान देवघर मदन कट्टा के रहने वाले पूर्व मुखिया संजय गुप्ता दूसरे की पहचान हराधन मुर्मू के रूप में किया गया है जो मदन कट्टा का ही रहने वाला है

घटनास्थल पर पहुंचे दीनानाथ मंडल ने बताया कि यह लोग चार लोग सकलपुर के पास थे। चार राउंड फायरिंग करने से दो गोली हमारे साथी को लगा। अपराधी तीन बाइक पर सवार थे.. अचानक फायरिंग किया गया , घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मदन कट्टा के पास अपराधियों ने पैसे लूट कर भाग रहे थे जिसकी सूचना दूरभाष पर स्थित अपने साथियों को दिया।जिसके कारण अपराधियों को रोकने का प्रयास किया गया।

घटना के बाद पीड़िता को जामताड़ा सदरअस्पताल भेजा गया है 03 अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। जो रेलवे साइडिंग की ओर से भागने की बात लोगों के द्वारा बताया जा रहा है जो तीन बाइक पर सवार थे एक अपाचे बाइक बताया जा रहा है
घटनास्थल से दो गोली पाया गया है जिसमें एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है..

NEWS ANP के लिए जामताड़ा आर पी सिंह की रिपोर्ट