गिरिडीह(GIRIDIH) पूर्वजों से अपनी खतियानी जमीन पर बसे करहरबारी पंचायत के कुसमाटांड़ के आदिवासियों की जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसे हड़पने और उन्हें बेदखल करने की साजिश के खिलाफ आज भाकपा माले तथा ‘सिदो-कान्हू जन संघर्ष मंच’ ने एक संयुक्त बैठक कर प्रशासन तथा सरकार से तुरंत इसका संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आदिवासियों की जमीन लूट के खिलाफ आंदोलन तथा 16 जनवरी महेंद्र सिंह शहादत दिवस में भाग लेने का भी ऐलान किया।
आज की मीटिंग की अध्यक्षता छोटका किस्कू तथा संचालन जेम्स किस्कू एवं मोलो हांसदा ने की, जबकि माले नेता सह ‘सिदो-कान्हू जन संघर्ष मंच’ के संरक्षक राजेश यादव तथा गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा भी मीटिंग में मौजूद थे। बैठक में कुसमाटांड़ वासियों ने उनकी जमीन लूट के बारे में बात रखी और कहा कि, झारखंड में भी यदि आदिवासी सुरक्षित नहीं तो कहां जाएंगे, भू माफिया पुलिस प्रशासन और पैसे के बल पर केस मुकदमा का भय दिखाते हैं, ताकि हमारी जमीन लूट सकें।
वहीं, उनकी बातों को सुनने के बाद माले नेता राजेश यादव ने कहा कि, अपनी जमीन पर बसे आदिवासियों को कोई उजाड़ नहीं सकता। अगर इसके लिए इन्हें कोई धमकाता है, तो वह भी गलत है। कहा कि, जो लोग इनकी जमीन को अपना बता रहे हैं उन्हें कोर्ट की शरण में जाना चाहिए न की कानून हाथ में लेकर आदिवासियों की जमीन पर चढ़ना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि, पूर्वजों से बसे हुए आदिवासियों को उजाड़ने की बात तो बहुत दूर, पहले आदिवासी खतियान की जमीन कैसे गैर आदिवासी के पास चली गई, यह खुद ही जांच का विषय है।
राजेश सिन्हा ने कहा कि, उनकी पार्टी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। उनकी जमीन उन्हीं की रहेगी। प्रशासन इसकी जांच और इन्हें धमकाकर कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
आज की मीटिंग में भाकपा माले और ‘सिदो-कान्हू जन संघर्ष मंच’ के द्वारा ऐलान किया गया कि, यदि जरूरत पड़ी तो इसे लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से शिबू मरांडी, जामेल किस्कू, संदीप हांसदा, अशोक हंसदा, मनोज हांसदा, रावण हंसदा, हरिलाल हांसदा, मिथुन मुर्मू, प्रभु किस्कू, बिनोद चौड़े, रमेश हांसदा, मनोज चौड़े, मदन मुर्मू, बबलू हांसदा, बगिल हांसदा, प्रेम बास्की, मालती मुर्मू, आशा मुर्मू, सुगुमुनि टुडू, बड़की बेसरा, दुलारी हेंब्रम, रंधो टुडू, सुनीता बेसरा, ललिता मुर्मू, सुरजमुनी मरांडी, धनी बास्की सहित बड़ी तादाद में महिला पुरुष मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट…

Leave a Reply