आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल जिला अस्पताल मे फैयाज़ अहमद नाम के एक टोटो चालक ने अस्पताल के पार्किंग कर्मचारीयों के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है, फैयाल ने अपने आरोपों मे यह कहा है की वह नौर्थ थाना अंतर्गत बाबू तालाब के एक मरीज को आसनसोल जिला अस्पताल मे इलाज के लिये अपने टोटो पर बैठाकर लाए थे, फैयाज़ की अगर माने तो मरीज के नाक से लगातार रक्त निकल रहा था, रक्त ज्यादा निकलने के कारण वह अपना सारा काम छोड़कर मरीज को अपात्कालीन अवस्था मे अस्पताल के एमरजेंसी विभाग मे ले जा रहे थे,
तभी अस्पताल के मुख्य द्वार पर पार्किंग के कर्मचारीयों ने उन्हें रोक दिया और अस्पताल परिसर मे घुसने के लिए 20 रुपए इंट्री फीस माँगने लगे यह कहकर की अगर वह पैसे नही देंगे तो उनको अस्पताल मे प्रवेश नही करने दिया जाएगा, मरीज कितना भी गंभीर बीमार क्यों नही हो, वह मरीज को अस्पताल के बाहर उतार दे, मरीज कैसे चिकित्सक को दिखाने जाएगा वह उसकी व उसके परिजनों की जिम्मेवारी है, ऐसे मे मरीज की स्थिति बिगड़ता देख टोटो चालक फैयाज़ ने पार्किंग कर्मचारी को 20 रुपए निकालकर दे दिया और मरीज को एमरजेंसी विभाग के सामने उतार दिया और चले गए, अपने सोसल मिडिया पर आसनसोल जिला अस्पताल के पार्किंग कर्मचारीयों के ऐसे गलत वेवहार का परिचय देते हुए,
जिस विडिओ को आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जीतेन्द्र तिवारी ने अपने ट्विटर के एक्स हेंडल से पोस्ट करते हुए घटना को काफी अमानवीय बताया है, साथ मे उन्होने यह भी कहा है की आसनसोल अब वह नही रहा जिसका हमने कभी सपना देखा था, वहीं इस मामले मे आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर का कहना है की अस्पताल मे मरीजों को लाने और ले जाने के लिये कई एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध है, उसके अलावा कुछ प्राइवेट कार भी आना -जाना करती हैं, वह भी अस्पताल परिसर मे इधर -उधर अपनी वाहनों को पार्क कर देते हैं, पर यहाँ सबसे बड़ा समस्या यह है की अस्पताल परिसर के अंदर वह भी मुख्य प्रवेश द्वार पर कई ऑटो और टोटो जहाँ -तहाँ पार्क कर देते हैं,
ऐसे मे मरीजों के लेकर अस्पताल आने वाली वाहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्होने यह भी कहा की अगर अस्पताल परिसर मे कोई भी ऑटो या फिर टोटो पेसेंट लेकर आता है और पेसेंट छोड़कर चला जाता है, तो उसके लिये अस्पताल प्रशासन को कोई समस्या नही, उनसे कोई पार्किंग के नाम पर 20 रुपए नही ले सकता, पर अगर वह अवैध रूप से या फिर जबरन अस्पताल के मुख्य द्वार पर इधर -उधर ऑटो या फिर टोटो पार्क करते हैं, या फिर पार्किंग कर्मचारी करवाते हैं, तो अस्पताल प्रशासन उनपर कार्रवाई करेगी,
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply